फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पचवान के समीप बोलेरो-बस भिड़ी, सात घायल

Tue, 10 Mar 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर मार्ग स्थित गांव पचवान के समीप बोलेरो और बस की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना बागवाला के गांव नगला अनधारा निवासी सूबेदार (65) अपनी पत्नी रामबेटी के साथ बोलेरो कार से दवा लेने फीरोजाबाद आ रहे थे। कार रजनीकांत पुत्र रामू निवासी नगला पोता चला रहा था। कार में पुष्पेंद्र पुत्र सोनेलाल, सुशील पुत्र लज्जाराम निवासी एटा, विजेंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी हिमायूंपुर थाना दक्षिण और चंद्रप्रकाश पुत्र विशंभर सिंह निवासी नगला शेरपुर थाना मटसेना भी सवार थे। दोपहर करीब ढाई बजे रजनीकांत कार लेकर गांव पचवान के समीप पहुंचा।  तभी फीरोजाबाद की ओर से जलेसर जा रही बस की बोलेरो से भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार लोग घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां सूबेदार को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे की जानकारी होते ही सीओ सिटी राजेश चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर घायलों के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। नारखी थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़ित की ओर से यदि तहरीर आती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें