फीरोजाबाद। नई आबादी मोढ़ा में चोरों ने सूने मकान को अपना निशाना बनाया।
लाखों की नकदी एवं आभूषण चुराने के साथ घर में आग लगा दी। आग की लपटें देख
पड़ोसी भी जाग गए। सूचना पर परिवारीजन भी पहुुंच गए।
नई आबादी मोढ़ा
निवासी इंद्रभान अपनी भांजी की शादी समारोह में ही शामिल होने को परिवार
सहित महुआ खेड़ा फतेहाबाद आगरा गए थे। शनिवार की रात चोर मकान का ताला
तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। अलमारी आदि के ताले तोड़कर चोर नकदी और आभूषण
चोरी कर ले गए। इसके बाद मकान को आग के हवाले कर दिया।
मकान के अंदर से
धूआं उठता देख आसपास के लोग जाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिवारीजनों
को जानकारी दी तो वह भी आ गए। परिवारीजनों ने बताया कि चोर तीन लाख रुपये
की नकदी के साथ सोने, चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। आग से बेड,
कंप्यूटर और अन्य सामान जल गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।