फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छेड़छाड़ के आरोपी आउटसोर्स स्टाफ नर्स की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राजकीय ट्रॉमा सेंटर में महिला मरीज से छेड़खानी के आरोप में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आउटसोर्स स्टाफ नर्स चंचल चौधरी की सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति की है। संबंधित कार्यदायी संस्था को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल की ओर से भेजे पत्र में कहा गया है कि 14 सितंबर की सुबह ट्रॉमा सेंटर में भर्ती महिला मरीज के साथ गंभीर घटना का मामला सामने आया था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की जांच रिपोर्ट और पीड़िता व प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर कर्मचारी को दोषी पाया गया है। प्राचार्य ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि चंचल चौधरी की सेवाएं तत्काल समाप्त करने की कार्रवाई की जाए।
बता दें कि शहर निवासी एक पीड़ित पिता ने सोमवार को उत्तर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनकी 22 वर्षीय बेटी सोमवार दोपहर करीब 2 बजे तेज बुखार का इलाज कराने सरकारी ट्रॉमा सेंटर आई थी। आरोप है कि ट्रॉमा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात चंचल चौधरी ने इलाज के नाम पर बेटी के साथ छेड़छाड़ की। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह के अनुसार पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें