फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगर आयुक्त की सख्ती के बाद सर्विस रोड नवीकरण कार्य में आई तेजी

Wed, 17 Dec 2025 07:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मोनार्क होटल के समीप सर्विस रोड नवीनीकरण के लिए जेसीवी से खुदाई कराते निगम अ​धिकारी। संवाद - फोटो : मोनार्क होटल के समीप सर्विस रोड नवीनीकरण के लिए जेसीवी से खुदाई कराते निगम अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी की नाराजगी के बाद सीएम ग्रिड योजना के तहत सर्विस रोड के सुंदरीकरण और नवीनीकरण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन

करीब 11.3 करोड़ रुपये की लागत से सेंट्रल बैंक से वीनस ऑटो हनुमानगढ़ तक बनने वाली इस सड़क का काम पिछले चार महीनों से टेंडर होने के बावजूद लटका हुआ था। बुधवार को निगम प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए क्लब चौराहा और मोनार्क होटल के पास बुलडोजर से खुदाई शुरू करा दी।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था मैसर्स जय कंस्ट्रक्शन्स को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक अभियंता प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सड़क को डिजाइन के अनुसार चौड़ा करने और भूमिगत विद्युतीकरण के लिए मार्ग से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अधिकारियों की मौजूदगी में पुल के नीचे खुदाई कर सड़क तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें