फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस रोड पर मौत के गड्ढे, जलभराव से रास्ता बंद

Fri, 03 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
सर्विस रोड पर मौत के गड्ढे, जलभराव से रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की सर्विस रोड पर जगह-जगह मौत के गड्ढे बने हुए हैं। आवागमन बाधित है। कई बार सर्विस रोडों के सुधार पर पैसा खर्च किया जा चुका है लेकिन समस्या जस की तस है। सर्विस रोड़ पर जगह-जगह खुले मैनहोल जाम का कारण बन रहे हैं। नाले चौक होने के कारण सर्विस रोड़ पर पर जलभराव की स्थिति बनीं हुई है।
विज्ञापन


जलभराव से दुकानदारी ठप, क्षेत्रीय जनता परेशान
मोहल्ला कश्मीरी गेट से लेकर नगला बरी तक की सर्विस रोड़ पर जलभराव की समस्या है। यहां के  सभी नाले चौक है। सफाई कर्मी नाला सफाई करने के बाद कीचड़ को वहीं छोड़ जाते हैं। यहां सर्विस रोड़ पर दुकानें हैं, लेकिन जलभराव के कारण बिक्री ठप रहती है। हालात ऐसे हैं कि बहुत से दुकानदारों को तो यहां से पलायन करना पड़ा है। शुक्रवार को जलभराव की स्थिति ये थी कि नगलाबरी के मुख्य चौराहे पर भी नाले का गंदा पानी भर गया। नाले का पानी दिनभर हाईवे तक उफान मारता रहा।

खस्ताहाल मार्ग, लड़खड़ाते हैं कदम, पलटते हैं वाहन
सर्विस रोड़ स्थित होटल मोनार्क से लेकर तिलक कालेज तक का मार्ग खस्ताहाल है। यहां पर वाहन तो छोड़िए पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। आटो, रिक्शा तो अक्सर ऊबड-खाबड़ सड़क पर पटल जाते हैं।
विज्ञापन


कोटला चुंगी चौराहे पर गंभीर स्थिति
कोटला चुंगी मैन चौराहे पर कई फीट चौड़ा मैनहोल खुला है। इसमें चार पहिया वाहन के भी समा जाने का डर बना रहता है। यहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं। बावजूद नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा।

हाफ कालम फोटो हैं

जनता का दर्द
रियाजुद्दीन ने कहा कि सर्विस रोड़ पर जलभराव से काफी दिक्कते हैं। रोड़ बनने के बाद भी समस्या नहीं निपटी है। नालों की सफाई सिर्फ दिखावे के लिए की जाती है। नगर निगम में कोई सुनने वाला नहीं।

दुकानदार यूसुफ ने कहा कि जलभराव से व्यापार बिल्कुल ठप है। जलभराव के कारण कोई भी सर्विस रोड़ पर नहीं आना चाहता। कई दुकानदार तो यहां से चले गए हैं। कोई वाहन तेजी से निकले तो दुकान के अंदर तक पानी भर जाता है।

गौरव बघेल ने कहा कि सर्विस रोड़ पर खुले मैनहोल से मार्ग छोटा हो जाता है और जाम की स्थिति बनती है। शहर का सर्विस रोड़ चलने लायक ही नहीं। कई वाहन मैनहोल में गिर चुके हैं।

सर्विस रोड निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री घोषणा के तहत भेजा गया है, बजट न मिलने के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। यदि शासन से बजट नहीं मिलता है तो दूसरी योजना में कार्य कराया जाएगा। कोटला चुंगी पर खुले मैनहॉल को जल्द बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी मिश्रा
अधिशासी अभियंता निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें