फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील बूथों, अपराधियों का करें चिन्हांकन

Sun, 28 Aug 2016 01:03 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
संवेदनशील बूथों, अपराधियों का करें चिन्हांकन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
डीएम ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को बैठक कर दिए निर्देश
विज्ञापन

अपराधियों पर कसे शिकंजा, चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर कार्रवाई
डीएम राजेश प्रकाश ने कानून व्यवस्था के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील बूथों का अभी से चिह्नांकन कर लें। चुनाव को प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए।
विज्ञापन

डीएम पुलिस लाइन सभागार में जिले भर के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। आयोग के निर्देश हैं कि बूथ पर आने वाला मतदाता अपना वोट डालकर घर पहुंचे। आम जन में कहीं भय का वातावरण नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम, सीओ के साथ इंस्पेक्टर व एसओ तय कर लें कि उनके क्षेत्र में कोई संवेदनशील मतदान केंद्र तो नहीं है। मतदान को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों का अभी से चिह्नांकन करें। अपराधी कोई बाहर नहीं रहना चाहिए। उसका स्थान जेल में है। गैंग बनाकर अपराध करने वालों के ख्रिलाफ गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की जाए। जेल से बाहर आने वाले बदमाशों की मानीटरिंग की जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने थानेवार अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी भ्रमणशील ही रहेंगे तो किसी की हिम्मत नहीं होगी कि वह चुनाव को प्रभावित करें। एडीएम उदय सिंह, एसपी सिटी संजीव वाजपेयी, एसपी देहात अमर सिंह, एसडीएम सदर रवींद्र मांदड़, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव, शिकोहाबाद एसडीएम प्रेमचंद्र, जसराना महेंद्र सिंह, सीओ सिटी ओमकार सिंह यादव के आलावा सभी एसडीएम, सीओ एवं एसओ के साथ ही सेक्टर अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें