फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का उच्चाधिकारियों ने लिया जायजा

Mon, 26 Jan 2026 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जारी पुनर्विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रयागराज मंडल के चीफ कमर्शियल मैनेजर और डिप्टी सीटीएम अमित आनंद ने विस्तृत निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सर्कुलेटिंग एरिया और विशेष रूप से 100 फुट ऊंचे तिरंगा टॉवर का जायजा लेते हुए उस पर लगी रेड लाइट की कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीसीएम ने स्पष्ट किया कि यात्री सुविधाओं को आधुनिक बनाने के इन कार्यों में गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने आरपीएफ और स्टेशन प्रशासन को समन्वय बनाने तथा निर्माण के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधाओं को न्यूनतम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार और कंपनी कमांडर अवधेश गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें