फिरोजाबाद। शहर के बुजुर्गों के लिए गांधी पार्क में सीनियर सिटीजन केंयर सेंटर (सीनियर सिटीजन क्लब) के लिए हरी झंडी मिल गई है। नगर निगम की ओर से बनाए जाने वाले इस केयर सेंटर में बुजुर्गो के लिए मैंगजीन, समाचार पत्र के अलावा इंडोर गेम खेलने की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके साथ ही उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए हेल्थ एटीएम लगाया जाएगा। करीब 2.43 करोड़ रुपये की धनराशि भी स्वीकृत हो गई है। जल्द ही केयर सेंटर स्थापना का काम शुरू होगा। नगर निगम द्वारा शहर के गांधी पार्क में बुजुर्ग एवं युवाओं के लिए अत्याधुनिक सीनियर सिटीजन क्लब का निर्माण कराया जाएगा। इस क्लब के निर्माण के लिए निगम द्वारा एक प्रस्ताव शासन को मंजूरी के लिए जुलाई में भेजा था। प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल गई है। 15वें वित्त आयोग की लगभग 2.43 लाख रुपये की धनराशि से बुजुर्गों के लिए मनोरंजन, स्वास्थ्य व व्यायाम शाला जैसे उपयुक्त कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
-
हेल्थ एटीएम के जरिए आसान होगी खुद के स्वास्थ्य की जांच
प्रस्तावित कार्य योजना के तहत गांधी पार्क में हेल्थ एटीएम की स्थापना भी की जाएगी। इसके अलावा एक अन्य हेल्थ एटीएम की स्थापना जिला अस्पताल परिसर स्थित गांधी पार्क में स्थापित किया जाएगा। जहां सुबह शाम टहलने आने वाले बुजुर्ग व अन्य लोग अपने स्वास्थ्य की जांच कर सकेंगे।
-
दोनों कार्य योजनाओं पर खर्च होगी 2.43 करोड़ की धनराशि
गांधी पार्क में व्यायाम शाला व हेल्थ एटीएम स्थापित होगा। इसके अतिरिक्त अटल पार्क में हेल्थ एटीएम लगाया जाएगा। इस पूरी कार्य योजना पर लगभग 2.43 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
-
मरम्मत का रखें ख्याल
-सुबह की सैर के लिए गांधी पार्क उपयुक्त स्थल है। पार्क में व्यायामशाला एवं हेल्थ एटीएम लगना अच्छी बात है, लेकिन मरम्मत का ख्याल रखा जाए।
देवीचरन अग्रवाल उद्यमी एवं समाजसेवी
-
गांधी पार्क शहर के बीचोंबीच स्थित है। इसलिए यहां पर हेल्थ एटीएम और व्यायामशाला बनाने की अच्छी पहल है। इसका लाभ सभी को मिलेगा।
राष्ट्रदीप सिंह, समाजसेवी