फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री के लिए एथलीट का चयन

Sun, 28 Dec 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 ट्रायल देते हुए एथले​क्टिस ​खिलाड़ी। स्रोत: एकेडमी - फोटो : ट्रायल देते हुए एथले​क्टिस ​खिलाड़ी। स्रोत: एकेडमी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता पुत्तूलाल डिग्री कॉलेज के निकट स्थित सीपीएस स्कूल परिसर (श्यामवीर दद्दा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अकादमी) में संपन्न हुई। इसमें चार आयु वर्गों में दौड़ कराई गई।
विज्ञापन

एसोसिएशन सचिव श्यामवीर ने बताया कि सीनियर वर्ग पुरुषों में विष्णु ने प्रथम, मोनू कुमार ने द्वितीय, रवीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर महिला वर्ग में काजल प्रथम, प्रियल द्वितीय, अदिति कुमारी तृतीय, रोशनी चतुर्थ स्थान पर रहीं।
अंडर-20 बालक वर्ग में दीपक कुमार प्रथम, सचिन द्वितीय, उदय तृतीय, कृष्ण यादव चतुर्थ स्थान पर रहे। अंडर-20 बालिका वर्ग में सिमरन प्रथम, नंदिनी द्वितीय, अंशिका तृतीय, रविता चतुर्थ स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

अंडर-18 बालक वर्ग में मानक चंद, अंकित, कृष्णकांत, नवनीत यादव, मनमोहन यादव और लकी का चयन हुआ, जबकि बालिका वर्ग में रश्मी, नीरू, रागनी, दीक्षा, राधा और नेहा चयनित रहीं। अंडर-16 बालक वर्ग में विवेक कुमार, अमित और नवनीत तथा बालिका वर्ग में अंजू और नेहा सिंह ने स्थान बनाया।
चयनित सभी एथलीट झांसी में होने वाली राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सीनियर पुरुष व महिला वर्ग में छह-छह, अंडर-20 बालक व बालिका वर्ग में छह-छह, अंडर-18 में चार-चार और अंडर-16 वर्ग में दो-दो एथलीट भाग लेंगे। एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामपाल सिंह ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा लगातार विधिवत तरीके से प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक कोच सचिन राजपूत रहे। इस अवसर पर रोहित यादव, सोनू यादव, प्रशांत, रंजीत, डॉ. विनय यादव, रामब्रेश, विश्वदीप सिंह, अभिषेक, विकास, अंकित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें