फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को घिरा देखकर गोकशों ने की फायरिंग

Mon, 04 May 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना नारखी के गांव नगला बीच में रविवार रात गौवंश चोरी करने आए गोकशों ने जगार होने पर ग्रामीणों पर फायरिंग की दी। जवाब में ग्रामीणों ने भी पथराव और फायरिंग की। ग्रामीणों को एकजुट होता देखकर गोकश गोवंश छोड़ फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला बीच में रविवार रात गांव के अरविंद गुप्ता पुत्र किशोरीलाल गुप्ता घर पर सो रहे थे। घर के बाहर ही उनकी गाय बंधी थी। रात्रि करीब दो बजे कुछ गोकश घर के बाहर बंधी गाय को मैक्स गाड़ी में लादकर ले जाने लगे। आहट होने पर उनकी आंख खुली तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनते ही गोकशों ने फायरिंग कर दी। गोकशों की फायरिंग में अरविंद बाल-बाल बच गए। इधर, शोर और फायरिंग सुनकर अन्य ग्रामीणों ने मोर्चा ले लिया। जवावी फायरिंग करते हुए पथराव शुरू कर दिया। अपने आप को ग्रामीणों से घिरा देख गोकश गाय को छोड़ फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। आए दिन क्षेत्र में गायों की चोरी से ग्रामीणों में रोष है। पुलिस का कहना कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें