फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एसडीएम सदर ने 18 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

Sat, 13 Jun 2026 07:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- नई तैनाती मिंलने के साथ लेखपालों को कार्यभार संभालने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह ने तहसील क्षेत्र के 18 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम सतेंद्र सिंह ने बताया कि आकलाबाद हसनपुर में तैनात आशीष पाराशर को राजस्व निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। संजय सिंह को शिकोहाबाद तहसील,देवेंद्र कुमार को टूंडला तहसील में भेजा है। लेखपाल पवन कुमार शर्मा को पचवान से रानीपुरा,रवि कुमार को रानीपुरा से लुहारी, जफर हुसैन को मटसेना के साथ-साथ पचवान का इंचार्ज बनाया है। जुगेंद्र सिंह को हिरनगांव, अरवाज खान को मटामई के साथ राजस्व निरीक्षक कार्यालय का कामकाज सौंपा है। रुस्तमपाल सिंह को आकलाबाद हसनपुर,विलेहना, विकास सारस्वत ककरऊ एवं जाखई, प्रमोद कुमार को शंकरपुर प्रथम, द्वितीय एवं मढ़ुआ,प्रबल प्रताप सिंह को दतौजी, मोहित कुमार तिवारी को आसफाबाद,पुष्पेंद्र कुमार को कायथा के साथ नारखी धौंकल, उदयभान को असन एवं जाटऊ, मोहन सिंह को गौंछ सेवलारामपुर, अशोक कुमार को नारखी ताल्लुका की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें