फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिव मंदिर के विवाद में जांच के लिए पहुंचे एसडीएम

Sat, 28 Jun 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मंदिर प्रकरण में दोनों पक्षों से जानकारी करते एसडीएम-सीओ। संवाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पक्का तालाब स्थित शिव मंदिर एवं आवास को लेकर चल रहे विवाद में एसडीएम-सीओ समेत थाना पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के कागजात तथा आवास को भी देखा। एसडीएम ने जांच के आदेश देते हुए आवास तुड़वाने के कार्य में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश किए हैं।
विज्ञापन


शहर के पक्का तालाब पर भगवान शिव का मंदिर है। जिसको लेकर मंदिर के पुजारी एवं शिवजी महाराज सेवा समिति के पदाधिकारियों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। समिति अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कुछ दिनों पहले मंदिर प्रॉपर्टी से जुड़े हुए आवास को तुड़वाए जाने की शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद शनिवार दोपहर डेढ़ बजे करीब एसडीएम डॉ. गजेंद्रपाल सिंह, सीओ प्रवीण कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर अनुज कुमार पुलिस एवं प्रशासन की टीम के साथ मंदिर पहुंचे।
यहां उन्होंने दोनों पक्षों के कागजात चेक किए। साथ ही आवास में अंदर जाकर देखा, जहां तोड़फोड़ हुई थी। एसडीएम ने दोनों ही पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने तथा पुलिस को दोनों पक्षों के बयान एवं जांचकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें