सिरसागंज। ग्राम पैगू स्थित आर्य जनता इंटर कॉलेज में जांच कमेटी की मौजूदगी में प्रधान लिपिक और प्रबंध समिति के सदस्यों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।
प्रधान लिपिक मनन कुमार का आरोप है कि 5 जनवरी को जब उच्चाधिकारियों की टीम विद्यालय में जांच कर रही थी, तब समिति सदस्य ब्रह्मदेव सिंह, योगेश और अतिबल ने उन पर अपने पक्ष में बयान देने का दबाव बनाया। बात न मानने पर आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मनन कुमार की तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद