फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: क्लब चौराहे पर एयर मॉनीटरिंग सिस्टम की स्क्रीन बंद

Tue, 16 Dec 2025 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
क्लब चौराहा पर बंद पड़ी पीसीबी का एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग केंद्र की स्क्रीन। संवाद - फोटो : क्लब चौराहा पर बंद पड़ी पीसीबी का एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग केंद्र की स्क्रीन। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कांच नगरी की हवा की गुणवत्ता बताने के लिए क्लब चौराहे पर लगाया गया ऑनलाइन एयर मॉनीटरिंग सिस्टम पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है। स्क्रीन बंद होने के कारण शहरवासियों को प्रदूषण के ताजा आंकड़ों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि निर्बाध बिजली आपूर्ति न होने के कारण यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अभियंता अमनदीप ने बताया कि बिजली कटौती से डेटा एकत्रीकरण प्रभावित होता है। उन्होंने स्क्रीन बंद होने की जांच कर जल्द सुधार कराने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने अति संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण सिस्टम की नियमित देखरेख की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें