फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्राचार्य को गैरहाजिर मिले चिकित्सक और स्टाफ

Tue, 16 Dec 2025 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करते हुए सीडीओ। स्रोत: अस्पताल - फोटो : मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करते हुए सीडीओ। स्रोत: अस्पताल
विज्ञापन
प्राचार्य का औचक निरीक्षण, कर्मचारियों पर कार्रवाई
विज्ञापन

फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल ने मंगलवार को विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एड्स मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराने के लिए संचालित किया जा रहा एआरटी सेंटर पर चिकित्सक और स्टाफ नदारद मिला। कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एआरटी सेंटर में डॉ. अरविंद कुमार अनुपस्थित मिले। इस पर प्राचार्य ने उनका तीन दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है। निरीक्षण में एआरटी काउंसलर बृजेश कुमार और सोनाली भी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए। दोनों का एक-एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, लैब टेक्नीशियन योगेंद्र के दो दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

प्राचार्य ने ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ओटी में निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। रेडियोथैरेपी विभाग में चिकित्सक के न मिलने पर नाराजगी जताई गई। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण कर साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। संवाद
विज्ञापन




सीडीओ ने ट्रॉमा सेंटर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
फिरोजाबाद। मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने मंगलवार को ट्रॉमा सेंटर और विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण किया। ट्रॉमा सेंटर में उन्होंने फार्मासिस्ट धीरेंद्र कुमार से मरीजों के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी ली। सीडीओ ने एक्सरे सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इसके बाद 100 शैया अस्पताल पहुंचे, जहां आयुष्मान कक्ष और स्त्री रोग विभाग की ओपीडी का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा सीडीओ 200 शैया अस्पताल भी पहुंचे और वहां स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें