फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संचालकों ने घर ले जाकर नौकर की गोली मारी, मौत

Fri, 21 Oct 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
मृतक अंशुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शिकोहाबाद नगर के मोहल्ला कटरा मीरा में एक स्कू ल का संचालन करने वाले सगे तीन भाइयों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक हत्यारोपियों की ही मोबाइल-सिम की दुकान पर काम करता था और उनके ही सामने वाले घर में विधवा मां के साथ किराए पर रहता था। उसे बहाने से घर पर बुलाया और फि र छत पर ले जाकर उसे गोली मार दी। हत्या के कारण का कुछ पता नहीं चल सका है। मृतक की मां ने तीनों भाइयों के विरूद्ध पुत्र की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी घर का ताला लगाकर परिवार सहित फरार हो हैं। 
विधवा मंजू देवी उर्फ गुड्डी निवासी जलालपुर मरघटी थाना मक्खनपुर अपने इकलौते पुत्र अंशुल (22) के साथ मोहल्ला कटरा मीरा में 8 वर्ष से किराये पर रहती हैं। जिस संध्यादेवी के घर में वह किराएदार है उसमें माननीय राधारमण संध्या देवी पब्लिक स्कूल का संचालन होता है।
विज्ञापन

स्कूल के सामने वाले घर में ही संध्या देवी बेटों के साथ रहती हैं। अंशुल संध्यादेवी के बेटों की दुकान पर ही सिम बेचने का काम करता था। बुधवार की रात आठ बजे संध्यादेवी  के पुत्र देवेंद्र, सौरव व उदय सिंह उर्फ कल्लू अंशुल को अपने घर बुलाकर ले गए। इसके बाद बहाने से छत पर लेकर पहुंच गये।
छत पर गोली चलने की आवाज और चीख सुनकर मंजू देवी संध्या देवी के मकान की छत पर पहुंची। वहां अंशुल गिरा पड़ा था, उसके सीने में गोली लगी थी, देवेंद्र, सौरव व उदय सिंह हड़बड़ाये हुए थे। मंजूदेवी पड़ोसियों की मदद से घायल पुत्र को लेकर जिला चिकित्सालय गई। चिकित्सकों ने अंशुल को मृत घोषित कर दिया। इधर आरोपी तीनों भाई और उनका परिवार मकान में ताला लगाकर फरार हो गया। मंजूदेवी ने देवेंद्र, सौरव व उदय सिंह उर्फ कल्लू के खिलाफ पुत्र अंशुल की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


प्रधान के साथ थाने पहुंचे ग्रामीण 
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। अंशुल की हत्या की जानकारी होते ही ग्राम जलालपुर मरघटी के प्रधान ओमकार ग्रामीणों के साथ थाना शिकोहाबाद पहुंचे। उनकी मांग थी कि अंशुल के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। हत्यारोपियों ने उसे धोखे से अपने घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें