फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: परिषदीय स्कूलों में चलेगा स्कूल चलो अभियान

Mon, 31 Mar 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय स्कूलों में बच्चों के प्रवेश कराने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी नौ ब्लॉकों में टीमें गठित हो गई हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। स्कूल में आने वाले बच्चों का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय ने बताया कि स्कूल चलो अभियान पहली अप्रैल से चलाया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक में एक टीम बीईओ की अध्यक्षता में बनाई गई है। इससे ज्यादा से ज्यादा बच्चों के प्रवेश स्कूलों में हो सके। मौजूदा वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभाग ने बेसिक स्कूलों में कक्षा एक से लेकर आठ तक में 42 हजार बच्चों के प्रवेश कराए थे। अब पहली अप्रैल से शुरू हो रहे नए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 50 हजार से अधिक बच्चों के प्रवेश कराने का लक्ष्य विभाग लेकर चल रहा है। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शिक्षक और बच्चों द्वारा नुक्क्ड़ नाटक और जागरूकता कार्यक्रम तथा गांवों में रैलियां निकाली जाएंगी, जिससे अभिभावक जागरूक हो सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल चलो अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। पहला एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा। जबकि दूसरे चरण का अभियान एक जुलाई से 15 जुलाई तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें