फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबा में गिरी स्कूल बस, दस बच्चे घायल

Wed, 21 Jan 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बंबा बाईपास पर बुधवार सुबह बच्चों के इंतजार में मार्ग किनारे खड़ी स्कूल की बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बस बंबा में पलट गई। बस में सवार 26 में से दस बच्चे घायल हो गए। सात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। ट्रक के चालक-परिचालक फरार हो गए। शिक्षक वेदप्रकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। बंबा में पानी भरा होने के कारण बच्चे पानी में तरबतर हो गए।
विज्ञापन





घटना थाना रामगढ़ क्षेत्र की है। रैपुरा रोड संतोषनगर स्थित एमएलएस पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। सुबह करीब सवा आठ बजे चालक रामगढ़ स्थित अब्बासनगर की पुलिया के समीप बच्चों को बस में बैठाने के बाद अन्य बच्चों का इंतजार कर रहा था। तभी आसफाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मारी। बस मार्ग किनारे बने बंबा में पलट गई। बस पलटते ही ट्रक चालक भाग गया। हादसा होते ही बच्चे चीखने लगे। बच्चों के चोट लगने के साथ बस में रजबहा में भरा गंदा पानी भरना शुरू हो गया था।



क्षेत्रीय नागरिकों की मदद से बच्चों को शीशे तोड़कर बाहर निकाल लिया। घटना की जानकारी होते ही एसओ रामगढ़, क्यूआरटी के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। स्कूली बच्चों के चेहरे, कपड़े और बस्ते गंदे पानी से खराब हो गए थे। बच्चों की हालत देख क्षेत्रीय लोगों ने हाईवे जाम का भी प्रयास किया। घटना की जानकारी होते ही परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल हुए जयशिखा (7), निशा (14) पुत्री मनोज कुमार प्रजापति, सौरभ (7) सचिन (11) पत्र रज्जन सिंह, सोनी (8) पुत्री ब्रजेश यादव निवासी नगला बरी, लवी (14) पुत्री लाल मोहम्मद निवासी दीदामई रामगढ़ और चांद बाबू पुत्र अनवार खां निवासी हसमत नगर रामगढ़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष रामगढ़ ने अध्यापक वेदप्रकाश शर्मा की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक ललितपुर से दिल्ली जा रहा था। इसमें भैंस लदी हुई थीं। बस को क्रेन के जरिए बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें