फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एससी आयोग के सदस्य ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

Tue, 18 Nov 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अनुसूचित जाति एवं जन जाति आयोग के सदस्य ने मंगलवार को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा दलित वर्ग के हित में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एससी एवं एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद कुंडे ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उनहोंने मुख्यमंत्री साहूहिक विवाह योजना, पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना के अलावा समाज कल्याण विभाग के अधीन संचालित योजनाओं की जानकारी ली। उन्हाेंने बैठक में मौजूद पुलिस अफसरों को थानवार एससी और एसटी से उत्पीड़न से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण व न्याय उपलब्ध कराने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अन्यथा की स्थिति में जिम्मेदारी तय कर शासन स्तर से कार्रवाई की बात कही।बैठक में समाज कल्याण अधिकारी राजमती सिंह,अपर पुलिस आयुक्त अनुज चौधरी और परियोजना निदेशक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें