एटीएम में आग की घटना के बाद जला हुआ एटीएम बूथ। स्रोत फायर ब्रिगेड
- फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। शॉर्ट सर्किट के कारण नवीन मंडी समिति में लगे हुए भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम बूथ में आग लग गई। इस घटना में मशीन का अगला हिस्सा जल गया। गनीमत रही कि लॉकर में रखी हुई नकदी जलने से बच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
शनिवार रात एक बजे करीब यह घटना घटित हुई। नवीन मंडी समिति परिसर में भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम बूथ लगा हुआ है। यहां रात के समय अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट होने के कारण एटीएम बूथ में आग लग गई। लॉकर के अंदर रखी हुई नकदी जलने से बच गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसने आग पर काबू पाया। एसबीआई शाखा के प्रबंधक जय चंद ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। इस घटना में एटीएम मशीन एवं अन्य जरूरी उपकरण जल गए हैं।