फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
गंज मोहल्ला स्थित सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सावन माह के चौथे सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। कोरोना संक्रमण के कारण पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों को मंदिर के बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मोहल्ला गंज स्थित सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर बैठकर पूजा करने पर रोक लगा दी गई थी। इसलिए श्रद्धालु विधि-विधान से शिव आराधना नहीं कर सके। गोपाल आश्रम स्थित चिंताहरण महादेव मंदिर में यही हाल रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर महंत पांच-पांच श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दे रहे थे। मंदिर के अंदर भगवान शिव की आरती करने पर भी रोक लगा दी गई थी। कोतवाली दक्षिण के पीछे बने पंचमुखी महादेव मंदिर में शिव आराधना के लिए भक्तों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। पैमेश्वरनाथ महादेव मंदिर जगह का अभाव न होने के कारण श्रद्धालुओं को पूजा करने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। मां राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर स्थित शिव मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बेलपत्र आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। सावन माह के प्रथम और द्वितीय सोमवार को यहां सिर्फ दर्शन करने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें