फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सतीश को भाजपा महानगर अध्यक्ष की कमान, जिलाध्यक्ष का इंतजार

Sun, 16 Mar 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर का स्वगात करते कार्यकर्ता। - फोटो : भाजपा कार्यालय पर नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर का स्वगात करते कार्यकर्ता।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा ने महानगर अध्यक्ष की कमान एक बार फिर से अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले सतीश दिवाकर को सौंपी है। सतीश दिवाकर का जनसंघ से जुड़ाव होने के साथ पार्टी के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। इस पद की जिम्मेदारी राकेश शंखवार पर थी। रविवार को चुनाव अधिकारी द्वारा नाम घोषित करने के साथ सतीश दिवाकर का फूल मालाओं से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष पद का नाम पार्टी की ओर से अभी तय नहीं होने के कारण घोषणा नहीं हो सकी। भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से जिला एवं महानगर अध्यक्ष पद की घोषणा किए जाने को सूची दोपहर दो बजे के बाद जारी होने का समय तय किया गया था। भाजपा संगठनात्मक चुनाव की पर्यवेक्षक सुनीता दयाल एवं महानगर चुनाव अधिकारी एवं एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता जिला कार्यालय पहुंच गए। दोपहर ढाई बजे करीब चुनाव अधिकारी के व्हाट्सएप नंबर पर सिर्फ महानगर अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र जारी हुआ।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने नए महानगर अध्यक्ष के रूप में सतीश दिवाकर के नाम की घोषणा की तो सदन तालियों से गूंज उठा। जयश्रीराम के नारे लगाए गए। नेताओं व समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर सतीश दिवाकर का स्वागत किया। सतीश दिवाकर जनसंघ काल से पार्टी से जुड़े होने के साथ युवा मोर्चा के अध्यक्ष, दो बार जिला उपाध्यक्ष के साथ महामंत्री पद पर रह चुके हैं। डिग्री कालेज के साथ-साथ गैस एजेंसी का संचालन करने के कारण वह शिक्षा एवं व्यापारिक क्षेत्र से जुड़ाव है।
घोषणा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, राजेंद्र बोहरे, शिवमोहन श्रोत्रिय, सुनील शर्मा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, डाॅ.अमित गुप्ता, डाॅ. लक्ष्मी नारायण यादव, सत्यवीर गुप्ता, डाॅ. रामकैलाश यादव, डाॅ. एसपी लहरी, सह चुनाव अधिकारी सतीश यादव, अवधेश पाठक, योगेश प्रताप सिंह बघेल, देवेश भारद्वाज, आनंद अग्रवाल, विशाल मोहन यादव, सहित काफी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को साथ लेकर करूंगा काम : दिवाकर
फिरोजाबाद। महानगर अध्यक्ष पद की घोषणा होने के बाद सतीश दिवाकर ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने मुझ पर विश्वास करते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका सही ढंग से निर्वहन करूंगा। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पूर्व वर्तमान पदाधिकारियों को साथ लेकर पंचायत एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी करूंगा। पिछले चुनाव में हम जो शिकोहाबाद विधानसभा हार गए थे, उसको जीतने का काम किया जाएगा। ताकि पार्टी पूरी मजबूती के साथ सबका साथ, सबका विकास के साथ आगे बढ़ सके।



दावेदारों में दिखाई दी मायूसी
भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए 67 आवेदन किए गए थे। पिछले दो बार से अनुसूचित जाति पर महानगर अध्यक्ष पद रहने एवं मेयर की सीट पिछड़ा वर्ग को जाने के साथ ही महानगर अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग को मिलने की प्रबल उम्मीद थी। लेकिन पार्टी हाईकमान की ओर से सूची में जब सतीश दिवाकर के नाम की घोषणा की गई तो इस पद के लिए कई दावेदारों के चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दी। लेकिन कोई खुलकर विरोध करने से बचता दिखाई दिया। अधिकांश दावेदार यही बोले कि पार्टी हाईकमान का निर्णय वह सर्वमान्य है।

भाजपा कार्यालय पर नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर का स्वगात करते कार्यकर्ता। - फोटो : भाजपा कार्यालय पर नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर का स्वगात करते कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें