फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रक्षाबंधन पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, बहनें पूरे दिन बांध सकेंगी राखी

Fri, 08 Aug 2025 07:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शास्त्री मार्केट में भाईयों की कलाई पर राखी बाधने के लिए राखी की खरीदारी करती बहनें। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा और यह पर्व भद्रा और पंचक के अशुभ प्रभाव से पूरी तरह मुक्त रहेगा। चार साल बाद ऐसा हो रहा है कि रक्षाबंधन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जिससे राखी बांधने के लिए पूरे दिन शुभ मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन

राधामोहन मंदिर के महंत मोहित शास्त्री के अनुसार, रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को सुबह 5:50 बजे से शुरू हो जाएगा। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र से युक्त श्रवण नक्षत्र रहेगा, जिसमें किया गया उपाकर्म सफल माना जाता है। इसलिए, सूर्योदय से लेकर दोपहर 1:50 बजे तक उपाकर्म के लिए विशेष शुभ काल है। शुभ मुहूर्त की बात करें तो, सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5:50 बजे से दोपहर 2:23 बजे तक रहेगा। इसके बाद भी दोपहर 3:38 बजे तक राखी बांधने का शुभ योग बना रहेगा। इससे बहनें दिनभर अपनी सुविधानुसार भाइयों को राखी बांध सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें