संस्कार भारती बृजप्रांत द्वारा सम्मानित गुरु यशपाल यश,डा.मयंक भटनागर एवं डा.स्नेहलता। स्रोत स्व
- फोटो : संस्कार भारती बृजप्रांत द्वारा सम्मानित गुरु यशपाल यश,डा.मयंक भटनागर एवं डा.स्नेहलता। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। संस्कार भारती ब्रजपांत द्वारा आगरा स्थिति सेंट एंडोर्स स्कूल के डॉ.राम ऑडिटोरियम में 101 कला गुरुओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें फिरोजाबाद जिले के तीन गुरुओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
संस्कार भारती ब्रजप्रांत की ओर से आयोजित किए गए सम्मान समारोह में फिरोजाबाद के साहित्य कला से प्रख्यात गीतकार यशपाल यश और संगीत कला से डॉ. मयंक भटनागर सहित नृत्य व संगीत कला की डॉ. स्नेहलता शर्मा को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल ने सम्मानित करते हुए संस्कार भारती की इस पहल की सराहना की। इस दौरान संस्कार भारती महानगर फिरोजाबाद के अध्यक्ष ब्रजेश यादव, ब्रजप्रांत के संरक्षक शैलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष उद्देश्य तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे।