फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम कला ग्रुप तलाशेगा आवाज के जादूगर

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम कला ग्रुप तलाशेगा आवाज के जादूगर
विज्ञापन

शिकोहाबाद। द आर्टिस्ट क्लब के सहयोग से संगम कला ग्रुप नगर में ऑडिशन कराने जा रहा है। कंपीटीशन के माध्यम से संगम कला ग्रुप आवाज के जादूगरों को तलाशने का काम करेगा। ग्रुप जिले में 19 दिसंबर को कई ऑडिशन कराएगा। 26 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रुप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी वेंकटेश कुलश्रेठ ने बताया कि संगम कला ग्रुप लंबे समय से अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका दे रहा है। रीजनल हेड राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि प्री. ऑडिशंस 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यंग स्कॉलर्स, किड्स कॉर्नर सीनियर सेकेंडरी स्कूल फिरोजाबाद में होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तीन वर्ग निर्धारित हैं। सब जूनियर वर्ग में 5 वर्ष से 12 वर्ष. जूनियर वर्ग में 12 से 18 वर्ष और सीनियर वर्ग में 18 से 30 वर्ष तक के प्रतियोगी हिस्सा ले सकते हैं। संगम कला ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएस के सूद ने शुभकामनाएं दी हैं। प्रबंधन समिति में अध्यक्ष मयंक भटनागर, उपाध्यक्ष अनिल माथुर, डॉ. संजीव माथुर, डॉ. संजीव आहूजा, डॉ. नंदिनी यादव, सचिव वेद प्रकाश श्रीवास्तव और संरक्षक में लिम्का रिकॉर्ड होल्डर सुनील सक्सेना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें