फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दो दुकानों से लिए सैंपल, डेढ़ क्विंटल छैना नष्ट कराया

Fri, 10 Oct 2025 06:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिकोहाबाद। त्योहारों पर शहर की मिठाई की दुकानों पर तैयार की जा रही मिलावटी मिठाइयों की रोकथाम के लिए खाद्य विभाग की टीम ने शहर में छापेमारी की। टीम ने एटा चौराहे के पास से दो दुकानों पर कार्रवाई की। प्रतिबंधित कलर से युक्त लगभग डेढ़ कुंतल छैना बरामद किया। जिसे नष्ट करा दिया। साथ ही सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।

शुक्रवार को सहायक आयुक्त खाद्य चंदन पाण्डेय के नेतृत्व में एटा चौराहा के पास स्थित मोहन डेयरी एंड स्वीट्स हाउस की दुकान पर अचानक छापामार कार्रवाई की गई। खाद्य विभाग की छापेमारी से मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। अधिकांश दुकानदार टीम की कार्रवाई की भनक लगते ही दुकानों के शटर गिराकर भाग निकले। टीम ने जब मोहन डेयरी पर छापेमारी की, तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। खाद्य विभाग की टीम को मौके से प्रतिबंधित कलर युक्त काफी मात्रा में छैने मिले। जिन्हें टीम ने मौके पर नष्ट करा दिया। साथ ही दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सहायक खाद्य आयुक्त चंदन पांडे ने बताया कि त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य सामग्री को शहर में बिक्री से रोकने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। आज जो सैंपल भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें