प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त जारी होने के दौरान मौजूद अफसर एवं किसान। स्रोत
- फोटो : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त जारी होने के दौरान मौजूद अफसर एवं किसान। स्रोत विभाग
फिरोजाबाद। जिले के 2.27 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 किश्त भेजी गई। इससे पूर्व विकास भवन सभागार सहित जिले की सभी तहसीलों एवं ब्लाकों के साथ मंडी प्रांगण में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान किसान भी मौजूद थे।
जिले का कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर हुगली में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कई किसानों से संवाद किया। विकास भवन प्रांगण के साथ-साथ तहसीलों,ब्लाक के साथ मंडी प्रांगण में सीएससी सेंटरों पर भी किसानों को संबोधन सुनाया गया। इसके साथ एक क्लिक के साथ किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त दो हजार रुपया भी जारी कर दिया गया। जिले के दो लाख 27 हजार से अधिक किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त पहुंच गई। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान सहित काफी किसान शामिल थे।