फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हमउम्र चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गंभीर

Tue, 19 May 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
घायल गोपाल अस्पताल में भर्ती। संवाद
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में सोमवार देर शाम सगे चाचा ने अपने ही हमउम्र भतीजे को गोली मार दी। गोली युवक की कमर में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गया। घायल को सिरसागंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक की शादी इसी महीने 9 मई को हुई है।
विज्ञापन


बहादुरपुर निवासी गोपाल (18) पुत्र सुखवेन्द्र सोमवार शाम को गांव के बाहर शौच के लिए गया था। जब वह शौच से घर वापस लौट रहा था। परिजन के अनुसार, गोपाल को उसके सगे चाचा ने तमंचे से गोली मार दी। गोली सीधे गोपाल की कमर में जा धंसी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। गोली की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, जिन्हें देख आरोपी चाचा मौके से भाग निकला।

अस्पताल में उपचाराधीन घायल गोपाल ने बताया कि करीब 5 महीने पहले हमउम्र चाचा से पढ़ाई को लेकर विवाद हुआ था। तब भी चाचा हथियार लेकर उसके पीछे घूमा था। उसी समय से चाचा उससे रंजिश मानने लगा था। गोपाल का आरोप है कि वह पढ़ाई में होशियार है इसी खुन्नस में उसके चाचा ने जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया है।
विज्ञापन


सीओ अनिवेश कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी चाचा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल घायल युवक का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें