फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के गढ़ में भतीजे अक्षय के सामने होंगे चाचा शिवपाल, मैनपुरी मुलायम के हवाले

Fri, 08 Mar 2019 12:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
अक्षय यादव और शिवपाल यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के बाद आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अब समाजवादी पार्टी ने अपने छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे, जबकि फिरोजाबाद से सांसद अक्षय यादव चुनावी मैदान में बने रहेंगे। 
विज्ञापन


आगरा मंडल की इन सीटों पर सबसे दिलचस्प मुकाबला फिरोजाबाद सीट पर माना जा रहा है, क्योंकि अखिलेश यादव के चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी यहां से चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। 

ऐसे में सपा के गढ़ में सैफई परिवार के बीच सियासी घमासान देखने को मिल सकता है। फिरोजाबाद सपा का गढ़ माना जाता है। 2014 में मोदी लहर में भी अक्षय यादव ने यहां से जीत हासिल की, लेकिन तब शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पांच सालों से यूपी की सियासत में बहुत कुछ बदला गया है। समाजवादी पार्टी से अलग होकर शिवपाल ने अपनी पार्टी बना ली है। अखिलेश यादव ने बसपा से गठबंधन कर लिया है। गठबंधन में आगरा मंडल की फिरोजाबाद और मैनपुरी सीट सपा के खाते में है।

सपा ने फिरोजाबाद से सिटिंग सांसद अक्षय यादव को उम्मीदवार बनाया है, तो मैनपुरी से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को चुनाव में उतारा है। हालांकि मैनपुरी सीट को लेकर शिवपाल पहले ही कह चुके हैं कि इस सीट को छोड़कर प्रदेशभर में चुनाव लड़ेंगे। 

ऐसे में फिरोजाबाद सीट पर सपा और प्रसपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। जहां एक तरफ सिटिंग सांसद अक्षय यादव होंगे, तो दूसरी ओर उनके चाचा शिवपाल यादव। दोनों नेता फिरोजाबाद में लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें