फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन लाइन वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में समग्र, अंकित और विनय ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वारा ऑनलाइन वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तीन प्रदेशों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिसमें ब्रज प्रदेश की तरफ से राधा मोहन फरसैया सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिरसागंज के प्रतिभागी समग्र शाक्य, अंकित कुशवाह, विनय कुमार यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं बृज प्रदेश का नाम रोशन किया। मेरठ प्रांत की लोनी गाजियाबाद की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मायापुर हरिद्वार उत्तराखंड की टीम तृतीय स्थान पर रही।
वैदिक गणित प्रश्न मंच की तैयारी आचार्य देवेंद्र कुमार एवं आजीव कुमार ने कराई। विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार यादव एवं कोषाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, महेश चंद्र मिश्र पूर्व प्रधानाचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय अध्यक्ष अतुल प्रकाश, सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने आचार्य परिवार ने विजयी छात्रों को के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें