फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दस लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर निकाला

Tue, 04 Jun 2024 01:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दस लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर निकाला
विज्ञापन

शादी के बाद से उत्पीड़न करने के साथ रखते थे भूखा-प्यासा
संवाद न्यूज एजेंसी
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में दहेज के लोभियों ने लालच में सारी हदें पार कर दीं। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने के साथ भूखा-प्यासा रखने लगे। इसके बाद भी मांग पूरी न होने पर पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुरालीजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मक्खनपुर के गांव नगला हरिया निवासी रूबी ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसकी शादी दिसंबर 2022 को थाना बसई मोहम्मदपुर आलमपुर कनैटा नगला खना निवासी युवक से हुई थी। शादी में अन्य सामान के अलावा क्रेटा कार भी दी थी। ससुरालीजन 10 लाख रुपये की नकद डिमांड करने लगे। उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसको भूखा प्यासा भी रखा। विवाहिता का आरोप है कि कई बार मामले को लेकर पंचायतें भी हुईं और हर बार उसको ससुरालीजन द्वारा रख लिया जाता था और फिर 10 लाख की डिमांड की खातिर उसको परेशान करने लगते थे। उसको मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया तो मायके आ गई। पीड़िता ने पति नितिन, ससुर राजेश चंद्र सास मीरा देवी, अवधेश पाठक, जेठ पुनीत, जेठानी रुचि, मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें