फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सैलई ट्रीटमेंट प्लांट 11 घंट रहा बंद, पानी के लिए तरसे लोग

Sun, 12 Jan 2025 06:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। इन्सुलेटर में आई खराबी ने शनिवार को पेयजल आपूर्ति का फ्यूज उड़ा दिया। इससे सैलई स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) करीब 11 घंटे बंद रहा। इससे शहर में पेयजल सप्लाई पूरी तरह बाधित रही।
विज्ञापन

शनिवार रात को करीब दो बजे सैलई स्थित डब्ल्यूटीपी को होने वाली बिजली सप्लाई का इंन्सुलेटर का फ्यूज उड़ गया। बिजली आपूर्ति बाधित होते ही डब्ल्यूटीपी पर लगी पंपिंग मशीनें बंद हो गईं। बिजली विभाग को सूचना दी गई। घने कोहरा के कारण बिजली इंन्सुलेटर में आया फॉल्ट दुरूस्त नहीं किया जा सका। इंन्सूलेटर में आई खराबी करीब 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार की दोपहर करीब दो बजे दूर हुई।
लगातार 11 घंटे प्लांट बंद रहने के कारण शहरी क्षेत्र में स्थित पानी की टंकियां नहीं भर पाईं। परिणाम स्वरूप हनुमान जलाशय, विभवनगर, सत्यनगर, टापा कला, नगला बरी, रसूलपुर और मोहल्ला गढ़ैया स्थित पानी की टंकियों से जुड़े 30 से अधिक मोहल्ला और वार्डों के घरों में सुबह और शाम की पाली में पेयजल सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन



शुक्रवार-शनिवार की रात बिजली इंन्सूलेटर में आई खराबी के कारण सैलई डब्ल्यूटीपी प्लांट बंद रहा। करीब 11 घंटे प्लांट बंद रहने के कारण शहर में पेयजल सप्लाई में बाधा आई। शहर में पेयजल आपूर्ति रविवार को बहाल हो सकेगी। - तारकेश्वर पांडेय, एक्सईन जलकल नगर निगम



बिजली कटौती से पानी के लिए हो रही परेशानी

शिकोहाबाद। सर्दियां बढ़ने एवं केबिल बिछाए जाने के कार्य से संकट पैदा हो गया है। शहर में कई-कई घंटे विद्युत कटौती की जा रही है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुरानी केबल हटाकर नई केबिलें बिछाई जा रही हैं। जिसके चलते सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक निरंतर कटौती हो रही है। वहीं शाम को लोड बढ़ने से जगह-जगह फॉल्ट हो रहे हैं। शुक्रवार की रात माधौगंज फीडर पर केबिल बॉक्स में केबिल खराब होने से पूरी रात आपूर्ति बाधित रही। रात 10 बजे से सप्लाई बंद होकर शनिवार सुबह 11 बजे करीब शुरु हुई। जिससे सुबह लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। सरकारी, गैर सरकारी सेवाओं में काम करने वालों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसडीओ हरि सिंह का कहना है कि माधौगंज सिटी केबल बॉक्स में केबिल खराब होने से आपूर्ति बाधित हुई है।

फाइल फोटो--कल्पना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें