टूंडला के श्रीराम सहसा मंदिर में समान कानून के लिए हुंकार भरते संत।
- फोटो : टूंडला के श्रीराम सहसा मंदिर में समान कानून के लिए हुंकार भरते संत।
टूंडला। एक देश एक कानून एक संविधान न्यायिक संगठन की एक विचार गोष्ठी श्रीराम मंदिर सहसा आश्रम पर हुई। इसमें संत महात्माओं व संगठन के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत स्वामी चंदनदास महाराज ने कहा कि आज देश को समान नागरिकता मिले।
उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर वे पांच मार्च को मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देंगे। समाज को जागरूक करते हुए गांव-गांव जनसंपर्क करेंगे। गोष्ठी में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मदास महाराज, महासचिव कैलाश वर्मा, कोषाध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह चौहान, नारायण दास, हरिओम बाबा, करम दास बाबा, बजरंग दास, रामसेवक दास, राम भारती आदि उपस्थित रहे।