फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं भजनों के साथ निकाली गई पालकी यात्रा

Sun, 10 Apr 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
साईं पालकी निकालते भक्त
विज्ञापन
 श्री साईं मित्र मंडल के तत्वावधान में नगर में रविवार को साईंनाथ की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा में साईं भजनों पर श्रद्धालु थिरकते एवं झूमते चल रहे थे। इससे पूर्व यात्रा का शुभारंभ शिक्षाविद् डा. मयंक भटनागर ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया एवं आरती उतारी गई।
विज्ञापन

सदर बाजार स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर ने श्री शिर्डी वाले साईंनाथ की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। बैंडबाजों की मधुर भक्ति संगीत की धुनों एवं साईं भजनों ‘मेरे घर के आगे साईं नाथ तेरा मंदिर बन जाए, जब खिड़की खोलूं तो तेरे दर्शन हो जाएं...।’ आदि साईं भजनों पर भक्त झूमते हुए यात्रा में चल रहे थे। इस दौरान साईंनाथ की पालकी उठाने की भक्तों में होड़ मची हुई थी। यात्रा सदर बाजार राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, संत तिराहा, छिंगामल का बाग एवं गांधी पार्क चौराहा से होते हुए स्टेशन रोड स्थित जीआर प्लाजा प्रांगण पहुंचकर समाप्त हुई। मार्ग में कई स्थानों पर साईं पालकी यात्रा की आरती और पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। साईं के जयकारों से जीआर प्लाजा प्रांगण गूंज उठा। यहां हवन यज्ञ के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान राजकुमार कुशवाह, अनिल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सुधीर मदान, अजय गुप्ता, सोनू जैन, प्रियंक राजौरिया, ओमवीर सिंह यादव, सुमित गुप्ता, धीरेंद्र सिंह यादव, अभिषेक गुप्ता, शैलेंद्र मोहन शर्मा, आशीष गुप्ता, संदीप खरबंदा, धीरज कुशवाह आदि मौजूूद रहे।

पुलिस फोर्स रहा सक्रिय
साईं पालकी यात्रा एवं आरएसएस के पथ संचलन के कारण बाजार में पुलिस फोर्स सक्रिय रहा। सीओ सिटी राजेश चौधरी एवं प्रभारी निरीक्षक उत्तर शशिकांत शर्मा, दक्षिण प्रकाश चंद्र यादव पुलिस बल के साथ सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें