फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली साईं पालकी शोभायात्रा

Thu, 13 Apr 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
साईं पालकी यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
विज्ञापन
 साईं बाबा मित्र मंडल के अष्टम वार्षिकोत्सव पर भव्य साईं पालकी धूमधाम से निकाली गई। पालकी यात्रा में श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ झूमते नाचते चल रहे थे। जगह-जगह पालकी का स्वागत किया गया। दोपहर में भंडारे के बाद रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पालकी का शुभारंभ मयंक भटनागर ने नारियल तोड़कर किया। साईं पालकी राधाकृष्ण मंदिर से शुरू होकर सदरबाजार, छिंगामल का बाग होते हुए स्टेशन रोड स्थित जीआर प्लाजा पहुंचकर संपन्न हुई। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। साईं बाबा की झांकी को भक्तों ने श्रद्धाभाव से निहारा। वहीं, र्साइं पालकी को फूलों से आकर्षक सजाया गया था। बैंडबाजों की धुन पर श्रद्धालु आस्था में सराबोर होकर झूमते नजर आए। पालकी यात्रा के समापन के बाद जीआर प्लाजा में हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद देर शाम तक भंडारे का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री प्रा. एसपी सिंह बघेल भी भंडारे में पहुंचे। इसी क्रम में गुरुवार रात भजन संध्या का आयोजन किया। भजन संध्या में गायक शैलेंद्र भारती ने साईं भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। पालकी यात्रा में राजकुमार कुशवाह, अनिल गुप्ता, अजय गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विक्की मदान, कप्तान सिंह कुशवाह, नीतेश अग्रवाल, सोनू जैन, धीरेंद्र यादव, ओमवीर यादव, जसपाल सिंह, प्रियंक राजौरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें