फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संत अपनी इंद्रियों के प्रतिकूल जीते हैं

Sun, 16 Apr 2023 04:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संत अपनी इंद्रियों के प्रतिकूल जीते हैं
विज्ञापन

जैन मंदिर में गणाचार्य पुष्पदंत सागर महाराज ने दिए प्रवचन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शहर के श्री छदामीलाल जैन महावीर जिनालय में गणाचार्य पुष्पदंत सागर महाराज ससंघ का प्रवास चल रहा है। गणाचार्य के प्रवचन को सुनने के लिए रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
कार्यक्रम में आचार्य विमल सागर महाराज के चित्र का अनावरण संयुक्त महिला मंडल की प्रियंका जैन, संगीता जैन, अंजलि जैन ने किया। चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित राहुल जैन ने किया। आचार्य आदित्य सागर ने कहा कि धर्म को हमें बाहर से जानने की आवश्यकता नहीं हैं वह हमारे अंदर ही है। उन्होंने कहा कि आचार्य कुंदकुंद स्वामी ने कहा कि हमारे जीवन में समता भाव ही सबसे बड़ा चरित्र है और चरित्र ही सबसे बड़ा धर्म है। गणाचार्य पुष्पदंत सागर ने कहा कि है जिसे आप बाहर खोजते हैं वह परमात्मा आपके अंदर ही विद्यमान है। बस आपको जानने की जरूरत है। उन्होंने कहा आप अपनी इंद्रियों के अनुकूल जीते हो और संत अपनी इंद्रियों के प्रतिकूल जीते हैं। आप भी अपनी इंद्रियों को जीतकर अपनी आत्मा को परमात्मा में बदल सकते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को आनंद यात्रा में क्षुल्लक पर्व सागर ने चालीसा के द्वारा आचार्यश्री का संपूर्ण जीवन परिचय दिया। संचालन संजय जैन ने किया। तरुण क्रांति मंच, जैन युवा संघर्ष समिति, जैन यूथ क्लब, वीर मंडल, महावीर संगठन तथा मुनि सेवा संघ संस्थाओं के लोग भी पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें