फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर मौत से हारा, व्यापारियों ने विरोध में बाजार बंद कराया

Mon, 15 Dec 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबा पाढ़म में 22 नवंबर को बदमाशों की गोली से घायल हुए स्वर्णकार सागर वर्मा की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई। इससे गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।  परिवारीजनों ने बिना पीएम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कसबा पाढ़म में 22 नवंबर को स्वर्णकार सागर वर्मा पुत्र कृष्णमुरारी वर्मा निवासी पाढ़म को गोली मारकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लूट ली थी। उन्हें गंभीर हालत में आगरा में भर्ती कराया था। वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने दो दिन तक कसबे का बाजार बंद रखकर प्रदर्शन किया था। अधिकारियों के आश्वासन पर व्यापारियों ने बाजार खोला था। रविवार रात को सागर वर्मा की मौत हो गई। इसकी जानकारी व्यापारियों को हुई तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सोमवार की सुबह जैसे ही सागर वर्मा का शव पाढ़म पहुंचा सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाजार बंद रखा गया। विरोध को देखते हुए पुलिस पहुंच गई। परिवारीजनों ने बगैर पीएम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सागर के सात वर्षीय पुत्र ने जब मुखाग्नि दी तो हर आंख नम हो गई। एएसपी संजय यादव, एसडीएम अमित सिंह, सीओ एसएस भारद्वाज, कोतवाल ध्यान सिंह के साथ कई थानों का फोर्स मौजूद रहा।

अब शनिवार तक होगा खुलाया
व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए एएसपी संजय यादव ने व्यापार मंडल अध्यक्ष देेवेंद्र पालीवाल की अध्यक्षता में व्यापारियों से बात की। उन्होंने शनिवार तक घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। वाहिद हुसैन, संजीव माहेश्वरी, राधेश्याम वर्मा, शोभित, राजपाल, प्रमोद कुमार गुप्ता, राजीव कुशवाहा, डा. कुलदीप कुलश्रेष्ठ, हरपाल सिंह आदि व्यापारियों ने कहा अगर शनिवार तक खुलासा नहीं हुआ तो रविवार को बाजार बंद रखने के साथ ही सोमवार से दुकानों पर काले झंडे लगाकर व्यापारी पुलिस एवं प्रशासन का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

पत्नी बच्चों का बुरा हाल
सागर वर्मा के दो पुत्र प्रियांशु, वंश एवं एक पुत्री आयुषी और पत्नी प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल था।

भाई और पिता के साथ भी हुई हैं घटना
सागर वर्मा के भाई रामगोपाल वर्मा के साथ कई वर्ष पहले उतरारा के नजदीक लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इससे पूर्व लुटेरों ने सागर वर्मा के पिता को भी कसबा पाढ़म में लूट लिया था।

23 दिन में कुछ नहीं हुआ तो पीएम से क्या होगा
मृत व्यापारी सागर वर्मा के भाई रामगोपाल वर्मा के साथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र पालीवाल ने कहा कि पुलिस 23 दिनों में कुछ नहीं कर पाई तो पीएम से ही क्या होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें