एक सप्ताह पूर्व विगत बुधवार के ही दिन नारखी के गांव नगला सिकंदर स्थित एटारोड पर सड़क किनारे पर 14 वर्षीय किशोरी बैठी मिली। हाथ में एक बैग लिए किशोरी को दोपहर से शाम तक बैठा देख ग्रामीणों ने उससे व उसके परिजनों के बारे में जानकारी करने की कोशिश की, किंतु उसके मूक वधिर होने पर कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी।
ग्रामीणों ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस को किशोरी के बारे में बताया लेकिन कोई मदद नहीं की। सीओ टूंडला एसएस भारद्वाज ने बताया कि किशोरी के संबंध में कोई जानकारी नहीं। अगर संबंधित थाना पुलिस ने समस्या का समाधान नहीं किया है, तो इसकी जांच करायी जायेगी। गुरुवार को किशोरी को किशोर गृह या नारी निकेतन भिजवाया जायेगा।