फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुकनपुरा में हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
शिकोहाबाद अतिक्रमण अभियान के दौरान नाले पर रखे खोखे को हटाती हुई जेसीबी मशीन। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर पालिका और प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत कर दी। अभियान में आने वाले व्यवधान को दरकिनार कर इस बार सर्वप्रथम रुकनपुरा से अभियान को शुरू किया गया। जेसीबी मशीन के द्वारा सड़क के दोनों किनारों पर अस्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया। अतिक्रमण अभियान चलते ही अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

नगर की सड़कों को अवैध रूप से अतिक्रमण कर घेर रखा था। बुधवार को उप जिलाधिकारी के निर्देशन में नवागत अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार, तहसीलदार सत्यप्रकाश की मौजूदगी में हटवाया गया। अभियान का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन विद्यालय से प्रारंभ हुआ। अभियान के दौरान विद्यालय के समीप ही कबाड़ कारोबारियों द्वारा सड़क को दोनों तरफ से घेर रखा था।
जेसीबी मशीन ने सड़क पर रखे अवैध कबाड़ को हटाया। पालिका के कार्यालय सफाई निरीक्षक कुलदीप सिंह, दिनेश यादव, कार्यालय अधीक्षक ह्रदयराम यादव, नानक चंद्र कश्यप के साथ पालिका की पूरी टीम मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाने का फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग कर होगा सौंदर्यीकरण
अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण हटवाने के बाद सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। जिससे नगर की सड़कों का सौंदर्यीकरण हो सके। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। जिसमें आर्थिक दंड के साथ एफआईआर का भी प्रावधान होगा। ईओ ने बताया कि जो लोग पालिका की सीमा में सड़क के दोनों तरफ नालों से बाहर अतिक्रमण किए हैं, वह हटा लें अन्यथा जेसीबी मशीन से हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें