संघ कार्यालय पर रक्तदान शिविर के दौरान रक्त देते स्वयंसेवक।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्र नगर महानगर सेवा विभाग द्वारा सरसंघचालक माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर गुरु के जयंती के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन संघ कार्यालय जलेसर रोड पर किया गया। शिविर में 151 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। जरूरत के लिए रक्तदान करने के लिए 50 स्वयंसेवकों द्वारा रक्त परीक्षण कराया गया।
रक्तदाता को एसए ब्लड डोनेशन क्लब अध्यक्ष समाजसेवी अमित गुप्ता, रोहित सिकरवार द्वारा हेलमेट प्रदान किए गए। शिविर शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला विभाग प्रचारक चंद्र नगर धर्मेंद्र ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान डॉ. रमाशंकर सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, गौरव, ब्रजेश यादव, रामकुमार, रमाकांत यादव, राधेश्याम यादव आदि मौजूद रहे। वहीं जसराना के स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल कॉलेज में संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक धर्मेंद्र ने किया। इस दौरान 15 लोगों ने रक्तदान किया। भाजपा नेता राजीव कुमार राजपूत ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला प्रचारक धर्मेंद्र, नगर विस्तारक पवन बजाज, अमरीश, खंड कार्यवाह अवधेश कुमार, एका अमित कुमार, नगर कार्यवाह सुशील कुमार, धर्म जागरण के विशेष यादव, डॉ. उममीद सिंह, राजीव कुमार कमलेश, विनय, अजय आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।