रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते आरपीएफ जवान। विभाग स्रोत
- फोटो : रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते आरपीएफ जवान। विभाग स्रोत
फिरोजाबाद। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा शनिवार को रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेनों और संदिग्ध यात्रियों की गहन तलाशी ली गई।
आरपीएफ टीम ने ट्रेनों में अवैध हथियार, विस्फोटक सामग्री, अवैध शराब और मादक पदार्थों की तलाश में विशेष जांच की। अधिकारियों के अनुसार चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध वस्तु बरामद नहीं हुई और न ही कोई संदिग्ध मामला सामने आया। आरपीएफ के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा और चुनाव के मद्देनजर सतर्कता बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया गया। जांच के बाद सभी ट्रेनों को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से रवाना किया गया।