फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आरपीएफ ने ट्रेनों एवं प्लेटफॉर्म पर चलाया चेकिंग अभियान

Thu, 16 Oct 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद फोटो-201-प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के सामानों की चेकिंग करती आरपीएफ की टीम। स्रोत संव
विज्ञापन
शिकोहाबाद। दिवाली एवं छठ पूजा के मद्देनजर आरपीएफ शिकोहाबाद ने सहायक सुरक्षा आयुक्त की मौजूदगी में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने ट्रेनों समेत प्लेटफॉर्म पर बैठे हुए यात्रियों के सामान को भी हैंड मेटल डिटेक्टर की मदद से चेक किया।
विज्ञापन


अभियान में टूंडला से आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त महेंद्र सिंह शेखावत शिकोहाबाद पहुंचे। उनकी मौजूदगी में आरपीएफ इंस्पेक्टर आनंद कुमार एवं उनकी टीम ने गोमती एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को चेक किया। साथ ही साथ प्लेटफॉर्म तथा सर्कुलेटिंग एरिया में ट्रेनों के इंतजार में बैठे रेलयात्रियों के सामानों को भी हैंड मेटल डिटेक्टर से चेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें