फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हेलमेट पहनने वालों को गुलाब, नियम तोड़ने वालों को दी सीख

Fri, 23 Jan 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
हेलमेट लगाकर चलते वाहन चालक को गुलाब का फूल देते एनसीसी कैडेट्स। विभाग स्रोत - फोटो : हेलमेट लगाकर चलते वाहन चालक को गुलाब का फूल देते एनसीसी कैडेट्स। विभाग स्रोत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस द्वारा जनपद में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सिविल लाइन तिराहा पर यातायात पुलिस ने अनोखे अंदाज में दुपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी महेश सिंह ने पुलिस टीम एवं एनसीसी सदस्यों के साथ हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले दुपहिया चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया, जबकि बिना हेलमेट चल रहे वाहन चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने के लिए समझाया गया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि हेलमेट का प्रयोग करने से दुर्घटना के समय जान बचाई जा सकती है। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम भी लगातार जारी रहेंगे। संवाद


बाइक स्टंटबाजी में युवक पकड़ा, बुलेट सीज कर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने बृहस्पतिवार को मोटरसाइकिल पर स्टंटबाजी करने और तेज हॉर्न बजाकर आम जनता की सुरक्षा और शांति भंग करने वाले युवक को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एक बुलेट पर स्टंटबाजी कर व तीव्र ध्वनि में हॉर्न बजाते हुए जनमानस को खतरा और शांति व्यवस्था भंग करने वाले मोहम्मद फैज निवासी बाजे वाली गली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी की बुलेट को सीज कर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान इस तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें