फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब का फूल थमा दी यातायात नियमों की जानकारी

Mon, 16 Nov 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सामाजिक संगठन भी सोमवार को पहल करते नजर आए। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार  को लोक नागरिक कल्याण समिति के पदाधिकारियों द्वारा सुभाष तिराहा पर शिविर का आयोजन किया गया। समिति से जुड़ी महिलाएं और युवतियों ने  यातायात नियम तोड़ रहे वाहन चालकों को रोककर उनको गुलाब का फूल थमाते हुए नियमों की जानकारी दी। यातायात प्रभारी मनोज यादव ने बाइक  सवार युवकों से हेलमेट पहनने की अपील की वहीं एआरटीओ राम सिंह यादव ने  मैक्स जीप चालकों से कहा कि वह ओवर लोड़िंग न करें। टीएसआई मनोज यादव ने स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। सत्येंद्र जैन, नवनीत जैन,  आरती गुप्ता, प्रिया राजपूत, रश्मि पोरवाल, ज्योति गुप्ता, ममता कुशवाहा,  राधा, प्रीति शर्मा, डा. डीपीएस राठौर, केके जैन, आशीष जैन, डा. सुभाष जैन,  श्रुति शर्मा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें