फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मकान की छत गिरी, बालिका सहित तीन लोग घायल

Sat, 26 Jul 2025 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
छत गिरने पर मौके पर मौजूद भीड़
विज्ञापन
- थाना जसराना के गांव ओढमपुर की है घटना, पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। बरसात के पानी से प्लॉट का भरा होने के कारण शनिवार को मकान की छत गिर गई। दंपती के साथ उनकी बेटी मलबे दब गई। पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए भेजा। हादसे में बकरी मलबे में दबकर मर गई।
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र के गांव ओढमपुर निवासी योगेंद्र कुमार (55) अपनी पत्नी मनीषा (50) अपनी पुत्री मनु (7) के साथ घर पर मौजूद थे। पास में उनके जानवर बंधे हुए थे। शनिवार की सुबह अचानक भरभराकर मकान का लिंटर (छत) गिर गया। मकान के मलबे में दंपती और उनकी पुत्री दब गए। तेज आवाज के साथ लिंटर गिरने के साथ गांव में चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास करने के साथ ही ग्रामीणों ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत करा सहायता दिलाए जाने का अनुरोध किया था। जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे में दबे दंपती सहित तीनों को बाहर निकालने के साथ घायलों की मदद से उपचार के लिए भेजा। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया योगेंद्र के मकान के सहारे एक खाली प्लॉट पड़ा हुआ है। जिसमें बरसात का पानी भर गया है। बरसात के पानी के चलते दीवालों के कमजोर हों गई है। जिसके कारण लिंटर गिर गया। ग्रामीणों ने कहा तीन लोगों के घायल होने के साथ बकरी की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें