फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बेलन मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान, ससुरालीजन पर पीटने का आरोप

विज्ञापन
फोटो05मृतक छोटू का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के संतोष नगर में रविवार शाम पारिवारिक कलह में एक बेलन मजदूर ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

घटना मोहल्ला संतोष नगर गली नंबर-नौ निवासी छोटू (30) बेलन मजदूर के रूप में कार्य करता था। रविवार शाम करीब 4 बजे वह अपने कमरे में गया और पंखे के कुंदे से साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर जब परिजन ने अंदर जाकर देखा, तो उनके होश उड़ गए। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
-
पत्नी के मायके जाने से था परेशान
भाई मनोज ने बताया कि छोटू पांच भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर का था। उसकी शादी नौ साल पहले संतोष नगर गली नंबर-छह निवासी शिवानी के साथ हुई थी। तीन दिन पूर्व शिवानी की तबीयत खराब होने पर छोटू उसे दवा दिलाकर घर लौट रहा था, तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग शिवानी को अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि जब छोटू अपनी पत्नी को वापस बुलाने ससुराल गया, तो ससुरालीजन ने उसके साथ मारपीट की। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें