हाईवे पर गिरा पड़ा क्षतिग्रस्त रोलर क्रसर। सोर्स संवाद
शिकोहाबाद। क्रशर रोलर को लेकर सिरसागंज की ओर जा रहा ट्रक हाईवे पर अचानक अनियंत्रित हो गया। इससे रोलर क्रशर हाईवे पर ही गिर पड़ा। जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से रोलर क्रशर को हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।
ट्रक रोलर क्रशर लेकर शिकोहाबाद से सिरसागंज की ओर जा रहा था। दोपहर 12 बजे करीब एटा चौराहे पर पुल के ऊपर पहुंचा, तभी अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया। इससे ट्रक में पीछे रखा हुआ रोलर क्रशर अचानक हाईवे पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने क्रेन की मदद से रोलर क्रशर को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारु करवाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था। क्रेन की मदद से क्रशर को हटवाकर यातायात को सुचारु करवा दिया था।