फिरोजाबाद। रमजान के पहले जुमा के दिन रोजेदारों ने मस्जिदों के साथ-साथ घरों में नमाज अदा करके अल्लाह ताला से शहर के साथ मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। कोरोना रूपी बीमारी को खत्म किए जाने एवं सभी को सेहतमंद अदा फरमाए।
रमजान के पहले जुमा को लेकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सुबह से ही उत्साह देखने को मिल रहा था। पहले जुमा के दिन रोजेदारों को वैसे तो सभी मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए जाते हैं लेकिन कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ने के कारण अधिकांश रोजेदारों ने घरों पर नमाज अदा की। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में अरशद अलीम शम्सी ने मुल्क में शुकून अदा फरमां दें आपसी भाईचारा कायम रखने के साथ रोजी रोजगार तरक्की करें यह की।
सदर बाजार स्थित मस्जिद मेवा फरोशान में मौलाना मोहम्मद सफी कासमी ने नमाज अदा कराने के साथ ही हर रोजेदार से कहा कि वह दुआ करे कि कोरोना की बीमारी मुल्क से खत्म हो सभी सेहदमंद रहें। नाला वाली मस्जिद के साथ-साथ म स्जिद नालबंद,आगाशाही मस्जिद हाजीपुरा एवं शाही मस्जिद कटरा पठानान सहित शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की गई। करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने करबला में नमाज अदा करने के लिए आने वाले रोजेदारों को मास्क का वितरण किया।
दुकानदारों की मनमानी रोकी जाए-हिकमत
करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने कहा कि रमजान माह में कोरोना संक्रमण के चलते कई दुकानदारों के द्वारा फलों के साथ खजूर आदि अन्य सामान की दरों को बढ़ा दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट से मांग की है कि बाजार में मनमानी दरों से सामग्री बेंचने वालों पर अंकुश लगाया जाए।