फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने प्राइमरी स्कूल जाजपुर के प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राशन वितरण को लेकर टूंडला ब्लॉक में हुई प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षाधिकारी के बीच हुई हॉटटॉक के मामले में बेसिक शिक्षाधिकारी ने प्रथम दृष्टया प्रधानाध्यापक को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। इधर, प्रधानाध्यापक के बाद अब विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष ने बीईओ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

मामला प्राइमरी स्कूल जाजपुर का है। यहां बच्चों को वितरण के लिए आए खाद्यान्न का गेहूं खराब निकला तो प्रधानाध्यापक चंद्रकांत शर्मा ने बीईओ राजकुमार को फोन किया था। वह स्कूल पहुंचे, इसके बाद आपस में हॉटटॉक हो गई। प्रधानाध्यापक चंद्रकांत शर्मा ने एबीएसए पर अभद्रता का आरोप लगाया। टूंडला थाने में तहरीर भी दी थी। एबीएसए ने डीएम और बीएसए को अवगत कराया। बीएसए अरविंद पाठक ने प्रधानाध्यापक चंद्रकांत शर्मा को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है।
साथ जांच बैठा दी है। इधर, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजनदेवी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि बच्चों को वितरण के लिए खराब गेहूं आया। जब प्रधानाध्यापक ने बीईओ से शिकायत की तो वो भड़क गए। उन्होंने मुझसे अभद्रता की है। वहीं प्रधानाध्यापक चंद्रकांत का कहना है कि मेरे पास सभी साक्ष्य हैं, इस मामले को लेकर वह न्यायालय की शरण में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें