फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में लगेज देख चढ़ा परिवहन मंत्री का पारा

Thu, 25 May 2017 11:46 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव ‌स‌िंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश के परिवहन एवं ऊर्जा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को स्थानीय बस स्टैंड का निरीक्षण किया। बसों में लगेज देख परिवहन मंत्री का पारा हाई हो गया। चालक और परिचालक को निलंबित करने आदेश दे दिए। इस दौरान यात्री के हस्तक्षेप के बाद मंत्री सहमत हो गए।   
परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्र देव सिंह दोपहर करीब साढ़े तीन बजे स्थानीय बस स्टैंड पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही बस स्टैंड के अंदर यात्री प्रतीक्षालय के साथ ही वहां लगी एलईडी को देखा। लोगों ने बताया कि एलईडी आज ही चालू हुई। परिवहन मंत्री ने शिकोहाबाद डिपो को एआरएम राशिद अली को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री ने एमएसटी बनवाने के लिए होने वाली दिक्कतों को समझा। संविदा कर्मचारी ने मानदेय का भुगतान नहीं होने की शिकायत करने पर परिवहन मंत्री ने काफी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएम इटावा एके झा को निर्देश दिए कि संबंधित कंपनी की कटौती करके भेंजे। ताकि इन कर्मचारियों को वेतन समय से मिल सके। इस दौरान उन्होंने गंदगी मिलने पर साफ सफाई तथा मथुरा की ओर जाने वाली बस संख्या यूपी 85 एटी 4912 के परिचालक मदन मोहन से बातचीत की। परिवहन मंत्री ने दूसरी बस संख्या यूपी 85एटी 4860 का निरीक्षण किया। बस के अंदर लगेज देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया। इस दौरान आरएम को चालक, परिचालक को निलंबित करने की चेतावनी दी। महिला यात्री ने खुद का सामान होने की जानकारी दी तब परिवहन मंत्री शांत हुए। इस दौरान विधायक मनीष असीजा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी, सत्यवीर गुप्ता, अरविंद पचौरी, नमन बंसल, सुरेंद्र राठौर, अश्वनी भारद्वाज, उदय प्रताप सिंह, पवन दीक्षित, सुनील मिश्रा आदि रहे। वहीं, टूंडला में पहुंचे मंत्री स्वतंत्रदेव ने कहा कि प्रदेश सरकार सर्वसमाज के लिए कार्य कर रही है। कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम करें। कानून व्यवस्था के नाम पर सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।  इस दौरान भाजपाइयों ने उन्हें टूंडला बस स्टैंड की समस्याओं से अवगत कराया और बस स्टैंड की जीर्णोद्धार की मांग की।  इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, वृंदावन गुप्ता, जयजीव पाराशर, अंकित शर्मा, नरेन्द्र त्यागी, सुनील पाठक, मयंक गौतम, विकास शर्मा, सोम शर्मा, गौरव चक, संकल्प त्यागी, दुष्यंत जादौन आदि रहे। उधर, शिकोहाबाद में परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शाम छह बजे रोडवेज डिपो पहुंचे। डिपो में बसों को खड़ा देख नाराजगी जाहिर की ज्यादातर बसों को ग्रामीण अंचलों में संचालन का निर्देश दिया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन प्रकाश मिश्रा, नगर अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, सतीश चंद्र यादव, अवनीश माथुर, लखपति सिंह बघेल, ब्रजेश यादव बाजा, सुमन चतुर्वेदी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें